Nainital NewsBig News

प्रदेश में कोरोना की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डीएम ने दिए ये निर्देश

प्रदेश में लंबे समय बाद कोरोना की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में कोविड 19 के नए वेरिएंट JN1 को लेकर जिला अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बीते दौर में कोविड के समय खरीदे गए उपकरणों को चेक करते हुए उन्हें सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

अलर्ट मोड पर आया स्वास्थ्य विभाग

नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को पहली प्राथमिकता के आधार पर कोविड के दौर में खरीदे गए उपकरणों को चालू रखने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को पहले की तरह प्रशिक्षण देकर तैयार रहने को कहा है।

व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

डीएम ने कहा अगर किसी भी परिस्थिति में यदि कोविड के नए वेरिएंट के मामले बढ़ते हैं तो तत्काल ऑक्सीजन प्लांट से लेकर अस्पतालों में बेड तक सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिले। डीएम वंदना सिंह ने कहा इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

देहरादून से सामने आए कोरोना के मरीज

बता दें उत्तराखंड में लंबे समय बाद कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। दोनों की उम्र 70 साल से अधिक है। कोरोना के मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोविड के नए वेरिएंट JN1 की पहचान के लिए दोनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें