Big NewsDehradun

देहरादून से एक और मिला कोविड पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

देशभर में कोरोना के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक साल बाद उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। देहरादून के दो मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें प्रदेश में एक साल बाद कोरोना के मामले सामने आए हैं।

दो मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि

सीजनल इंफ्लुएंजा के साथ देहरादून में कोविड का खतरा बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन कोविड का एक और मरीज मिला है। नए मरीज को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें इससे पहले शनिवार को मैक्स अस्पताल में एक मरीज मिला था। दोनों मरीजों की उम्र 70 पार है।

आठ साल के बच्चे में हुई सीजनल इंफ्लुएंजा की पुष्टि

इसके अलावा एक आठ साल के एक बच्चे को सीजनल इंफ्लुएंजा हो गया है। चिकित्सकों की माने तो कोविड और सीजनल इंफ्लुएंजा के लक्षण एक जैसे ही हैं। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम कोविड पॉजिटिव 72 वर्षीय महिला दून अस्पताल आई थीं।

मरीजों की हालत में सुधार

महिला को थायराइड और हाइपरटेंशन की समस्या भी है। महिला की हालत गंभीर नहीं है। इसलिए जनरल आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा शनिवार को इंफ्लुएंजा के पांच संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी। इसमें एक आठ साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य सचिव ने की सावधानी बरतने की अपील

सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों रोगियों और उनके परिजनों से निरंतर संपर्क में है। चिंता का कोई विषय नहीं है। इसके साथ ही सर्दी के मौसम में आम जनमानस को कोविड एवं इन्फ्लूएंजा जैसे रोगों को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button