highlightDehradun

दोस्तों के साथ हरियाणा से आया था घूमने, रामझूला के पास गंगा में डूबा युवक

हरियाणा से एक युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आया था। शनिवार को रामझूला पुल के पास गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चला रही है।

रामझूला के पास गंगा में डूबा युवक

दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना रामझूला नाव घाट के पास की है। एसडीआरएफ युवक की तलाश कर रही है। एसडीआरएफ गंगा नदी में सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि गंगा में डूबे युवक का नाम नरेश  (35) पुत्र बलदेव सिंह है। जो कि ग्राम करौंदा कलां थाना नरवाना, जिला जींद हरियाणा का रहने वाला है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button