Big NewsBjp UttarakhandHighlightPithoragarh NewsUttarakhand Congress

हरीश धामी ने की नेता प्रतिपक्ष की दावेदारी, बोले-भाजपा की तरह कांग्रेस भी युवा नेतृत्व को मौका दे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022धारचूला : विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से अब कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष बनाने और बनने की होड मचने लगी है। कांग्रेस में जहां आऱोप प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं इस बीच कांग्रेस विधायक ने खुद को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की है।

हम बात कर रहे हैं धारचूला के लगातार तीसरी बार निर्वाचित कांग्रेस के विधायक हरीश धामी की जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष की दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भी अब भाजपा की तरह ही युवाओं को आगे लाना होगा। वह नेता प्रतिपक्ष के लिए सभी मानक पूरा करते हैं और आलाकमान को इस पर विचार करना होगा। हरीश धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिस तरह से bjp युवा नेतृत्व को आगे बढ़ा रहा है। उसी तरह कांग्रेस को भी नेता प्रतिपक्ष के लिए मुझे मौका देना चाहिए। बहुत हो गया अब। कांग्रेस आलाकमान को नए नेतृत्व पर विचार करना होगा।

आपको बता दें कि हरीश धामी ने 2002, 2012, 2017 में लगातार जीत हासिल की और अब वो चौथी बार विधायक बने हैं। लगातार जीत के बाद उनका कद बढ़ चुका है। हरीश धामी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं और अब उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की दावेदारी की है। हरीश धामी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ा रहा है ऐसे ही कांग्रेस को भी करना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें