Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : नामांकन से पहले कालीचौड़ मंदिर पहुंचे हरदा, लिया आशीर्वाद

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से नामांकन कराने पहले हल्द्वानी के कालीचौड़ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता के दर्शन कर की चुनाव प्रचार की शुरुआत की। हरदा ने कहा कि उनको जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार वो उनको अपना आशीर्वाद देगी।

पूर्व सीएम हरीश रावत को पहले रामनगर से टिकट दिया गया था, लेकिन विरोध के बाद उनकी सीट बदल दी गई और उनको लालकुआं से चुनाव मैदान में उतारा गया। हालांकि, उनकी राहें यहां भी आसान नहीं थी। हरदा के सामने रूठे नेताओं को मनाने की चुनौती थी।

हालांकि, हरीश रावत पार्टी के सीनियर लीडर हरीश चंद्र दुर्गापाल को मनाने में सफल हो गए हैं। साथ ही अन्य नेता भी मान गए हैं। पूर्व सीएम ने नाराज संध्या डालाकोटी से भी मुलाकात की है। हलांकि, अब तक संध्या डालाकोटी ने अपनी स्थिति साफ नहीं की है। माना जा रहा है कि वो मान जाएंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें