Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

हरदा ने गिनाए रानीपोखरी पुल टूटने के कारण, कहा- भाजपा राज में बोलबाला

devbhoomi news

देहरादून : बीते दिन टूटा रानीपोखरी वाला पुल को लेकर हंगामा और जबरदस्त बहस हो रही है। विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार के कामों पर सवाल खड़े कर रही है। हर कोई इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। सीएम धामी के निर्देश पर इसकी जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन हो गया है और जांच शुरु हो गई है। लेकिन विपक्षीपार्टियां भाजपा सरकार पर हमला वर है। तो इसमे हरदा कैसे पीछे रहते। जी हां पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर वार किया। हरीश रावत ने रानीपोखरी पुल टूटने के कारण भी गिनाए।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि रानीपोखरी का पुराना पुल जो काफी मजबूत दिखाई देता था, टूट गया। टूटने के दो ही कारण हो सकते हैं, एक उसके चारों तरफ हो रहा अवैध खनन और दूसरा यह हो सकता है कि उसकी सेफ्टी ऑडिट न हुआ हो और पुल कमजोर हो गया हो। लेकिन जहां तक मुझे लगता है, ये पुल खनन के कारण टूटा है। इसी तरीके से एक पुल पहले गौला में भी टूटा था और भी बहुत सारे जगह जो पुलों को क्षति हुई है.

आगे हरीश रावत ने लिखा कि ज्यादातर मामलों में मामला पुल क्षेत्र में हो रहे खनन का सामने आया है और यहां भी जिस तरीके से भाजपा राज में खनन का बोलबाला हो रहा है, यह उसकी एक बानगी लगती है। इंजीनीयर्स की जांच केवल आईवॉस न हो, इसलिये आवश्यक है कि किसी बाहरी एजेंसी से, जो उत्तर प्रदेश से बाहर की एजेंसी हो उससे जांच करवाई जाए ताकि एक बार यह तो पता चले कि टूटने का कारण क्या है! यदि खनन इसका कारण निकलता है, तो फिर एक बार जितने खनन पट्टे पुलों के नजदीक दिये गये हैं, उन पर पुनर्विचार करना आवश्यक है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें