Dehradun NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी हिंसा : INDIA गठबंधन ने निकाला शांति मार्च, कहा माहौल खराब करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी हिंसा को लेकर बुधवार को इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी की ओर से देहरादून में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति मार्च निकाला गया।

INDIA गठबंधन ने निकाला शांति मार्च

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि हल्द्वानी की घटना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है और इंडिया एलाइंस और जन संगठनों ने मांग उठाई है कि जिन लोगों ने वहां माहौल खराब किया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

LIU ने किया था सरकार को चेताने का काम : माहरा

माहरा ने कहा कि स्थानीय एलआईयू ने वहां के माहौल को लेकर लगातार सरकार और शासन को चेताने का काम किया था। लेकिन सारी चीजों को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने वहां के एरिया को सील किया हुआ है और वहां के लोगों को दूध, दवा, भोजन, पानी की व्यवस्थाएं नहीं मिल पा रही है।

हल्द्वानी हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हल्द्वानी हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वहां की महिलाओं और बुजुर्गों को पिटा गया है। ऐसे में विपक्षी दलों और जन संगठनों ने वहां शांति और सोहार्द की कामना को लेकर शांति मार्च निकाला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें