Big NewsTehri News

पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति पर झपटा गुलदार, बुरी तरह किया घायल

प्रदेश में वन्य मानव जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देवप्रयाग में रविवार तड़के एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति पर झपटा गुलदार

देवप्रयाग में बीते कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। रविवार को तड़के ही देवप्रयाग में अपनी पत्नी के साथ जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। व्यक्ति को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी के शोर मचाने पर भागा गुलदार

मिली जानकारी के मुताबिक कुलसारी के शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे थे। इसी दौरान बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करने पर शेर सिंह की पत्नी शोरल मचाने लगी। पत्नी के शोर मचाने के कारण गुलदार वहां से भाग गया। हमले में शेर सिंह के पैर पर गहरे घाव लगे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें