Big NewsPauri Garhwal News

श्रीनगर का आदमखोर गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, कल ही किया था सात वर्षीय बच्ची पर हमला

श्रीनगर का आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। बता दें शुक्रवार देर शाम गुलदार सात साल की मासूम को आंगन से उठा कर ले गया था। गुलदार के हमले के बाद से बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

बच्ची को किया हायर सेंटर रेफर

शुक्रवार को गुलदार ने श्रीकोट गंगानाली वार्ड नंबर 5 में सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है। जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

वन विभाग ने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया था। जिसके बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी बताया कि गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर पौड़ी नागदेव रेंज लाया गया है। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में दहशत का माहौल

वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें शुक्रवार शाम को घात लगाए गुलदार बच्ची को घर के ही आंगन से ही पंजों में दबाकर जंगल की तरफ ले निकला। सिया (7) घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में बेसुध हालत में मिली। बच्ची के गले और शरीर में गुलदार के पंजों के निशान थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें