HighlightPauri Garhwal News

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, अब यहां स्कूटी सवार पर किया हमला

प्रदेश में गुलदार के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल में आबादी वाले इलाके में गुलदार की दहशत से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार देर रात श्रीनगर में गुलदार ने स्कूटी सवार पर झपटा मारने की कोशिश की। स्कूटी सवार युवक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

गुलदार ने की स्कूटी सवार पर झपटने की कोशिश

गुलदार के आतंक के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को आंचल डेयरी के पास रात करीब नौ बजे गुलदार ने एक स्कूटी सवार पर झपटने की कोशिश की। स्कूटी सवार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हमले की कोशिश से पहले गुदार नेपाली मूल के एक परिवार के घर के पास भी घूमता हुआ दिखाई दिया।

गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। गुलदार से सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम इलाके में लगातार गश्त भी कर रही है। बता दें कि आठ फरवरी को गुलदार ने इलाके में गौशाला में जाकर वहां बंधी एक गाय मार दी थी।

दो मजदूरों पर भी की थी हमले की कोशिश

बता दें कि कोट ब्लॉक के दिगोली में भी 14 फरवरी को गुलदार नजर आया। जिसके बाद शाम करीब छह बजे गुलदार ने काम से लौट रहे मजदूरों पर भी हमले की कोशिश की और उनके पीछे दौड़ा। मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें