Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : सरकार ने उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाया, कोर्ट जाएंगे दीपक बिजल्वाण

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : सरकार ने उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को पद से हटा दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दीपक बिजल्वाण पर सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन के आरोप हैं। यह भी कहा गया है कि जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके चलते ही उनको हटाया गया है। दीपक बिजल्वाण और कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जांच 2019 से चल रही है। आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पांच दिन पहले जब उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की तो, सरकार ने यह एक्शन लिया है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर की जांच में उनको पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है। सरकार ने कोर्ट में भी शपथ पत्र दिया है, जिसमें साफ कहा गया है कि गड़बड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है।

इससे एक बात तो साफ है कि सरकार की यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। इसको लेकर दीपक बिजल्वाण ने कोर्ट जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनको कोर्ट पर पूरा भरोसा है। सरकार मामले में पहले भी एक बार कोर्ट से अपना शपथ पत्र वापस ले चुकी है। ऐसे में उनको पूरी उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय मिलेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें