HighlightRudraprayag News

अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गर्मी की छुट्टियों का भी मिलेगा मानदेय

अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब रुद्रप्रयाग जिले के अतिथि शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टी का भी मानदेय मिलेगा। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने मानदेय संबंधी पुराने आदेशों को रद्द कर दिया है।

रूद्रप्रयाग के अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर

रुद्रप्रयाग जिले के अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। जिले के अतिथि शिक्षकों को अब गर्मियों की छुट्टी के समय का भी मानदेय मिलेगा। बता दें कि पूर्व में शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने 15 फरवरी 2024 को मानदेय संबंधी निर्देश जारी किए थे।

जारी किए गए निर्देशों में उन्होंने कहा था कि शिक्षण कार्य के लिए रखे गए अतिथि शिक्षकों को कार्य करने की अवधि का ही मानदेय दिया जाएगा। इस निर्देश को उन्होंने अब रद्द कर दिया है।

शिक्षा निदेशक के निर्देश से रूक गया था मानदेय

शिक्षा निदेशक ने कहा था कि अगर जिले में अतिथि शिक्षक सामान्य शिक्षण के दिनों में अनुपस्थित रहते हैं तो उन्हें गर्मी की छुट्टी का मानदेय छोड़ते हुए अन्य माह के मानदेय का भुगतान किया जा सकता है।

इस निर्देश के बाद से जिले में अतिथि शिक्षकों का गर्मी की छुट्टी का मानदेय रूक गया था। लेकिन अब शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट 20 फरवरी 2024 को एक अन्य आदेश जारी कर अपने पुराने आदेश को रद्द कर दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें