National

‘भगवान दिल्ली की रक्षा करो, आतिशी सिर्फ Dummy CM हैं’, क्यों हुई स्वाति मालिवाल दुखी? जानें कारण  

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का नाम सामने आ गया है। अब दिल्ली में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। विधायक दल की बैठक में उन्हें अपना नेता चुन लिया गया है। दिल्ली सरकार में आतिशी तीसरी महिला सीएम होंगी। हालांकि इस बीच आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने आतिशी को नया सीएम बनाए जाने को दुखद बताया है।

स्वाति मालिवाल ने एक्स पर क्या लिखा?

स्वाति मालिवाल ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ी लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। स्वाति ने आगे लिखा- वैसै तो आतिशी मार्लोना सिर्फ Dummy CM हैं। फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करो।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें