Pauri Garhwal NewsBig News

कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी यहां से हुई बरामद, भगाने वाले युवकों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर के कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके साथ ही नाबालिग को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

विशेष समुदाय के युवक पर धर्मांतरण का आरोप

बता दें कीर्तिनगर में कुछ दिन पहले क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक पर किशोरी का धर्मांतरण करने कर आरोप लगा था. जिसके बाद किशोरी ने सोशल मीडिया पर भी अपना नाम बदल दिया था. जिसके बाद हिन्दू समुदाय के लोगों ने जमकर बवाल काटा था. आक्रोशित लोगों ने विशेष समुदाय में तोड़फोड़ कर कोतवाली में हंगामा किया था.

कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी नजीबाबाद से बरामद

घटना के बाद से युवक ओर किशोरी दोनों लापता चल रहे थे. पुलिस ने किशोरी को नजीबाबाद से बरामद कर लिया है. इसके साथ ही किशोरी को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें