Big NewsTehri News

किशोरी को भगाकर बदलवाया धर्म, सोशल मीडिया पर बदला नाम, क्षेत्र में तनाव

कीर्तिनगर से किशोरी का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है. जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने विशेष समुदाय की दुकान में तोड़फोड़ कर कोतवाली में हंगामा काटा. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर बदला नाम

बता दें कीर्तिनगर में कुछ दिन पहले क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक पर किशोरी का धर्मांतरण करने कर आरोप लगा था. जिसके बाद किशोरी ने सोशल मीडिया पर भी अपना नाम बदल दिया. फिलहाल युवक और किशोरी दोनों ही अपने घर से गायब हैं. जिसके बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का आक्रोश आज कीर्तिनगर बाजार और कोतवाली में भी देखने को मिला.

क्षेत्र में तनाव

पुलिस ने दावा किया है कि शाम होने तक किशोरी को सकुशल वापस लाया जाएगा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को चेताते हुए कहा कि अगर किशोरी सकुशल वापस नहीं लौटती और आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो वह उग्र प्रदर्शन को मजबूर होंगे. बता दें घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें