Dehradun NewsHighlight

देहरादून Video : घंटाघर पर फिर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस कर्मियों को दी जमकर गालियां

https://www.youtube.com/watch?v=YMN_6H0Kk8M

देहरादून : बीते दिन 2 युक्तियां और एक युवक पुलिस से भिड़ते हुए नजर आए थे। घंटा घर पर ड्रामे के कारण डेढ़ घंटे तक जाम लग गया था. युवतियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की थी. वहीं इसके बाद पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ी सीज कर ली थी और वहीं आपदा प्रबंधन उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया।

वहीं एक बार फिर से घंटाघर में ऐसा ही ड्रामा हुआ। एक युवक के साथ स्कूटी में सवार एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवती ने मौके पर लोगों समेत पुलिस कर्मियों को भद्दी गालियां दी। गुस्साई युवती ने कहा की कोरोना के नाम पर पुलिस जनता को लूट रही है. उसके साथ मौजूद युवक उसे चुप कराता रहा लेकिन उसने उसकी एक न सुनी। इसी के साथ पुलिस वालों को भी जमकर गालियां दी। वहीं इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई इस वाक्य का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। युवती का कहना है कि वह मोबाइल लेने के लिए आई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें