Champawat : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला, पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला, पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
ARREST

चंपावत में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी योगेश थ्वाल पुत्र मोहन चन्द्र थ्वाल को पुलिस ने गुरुवार को चंपावत से ही अरेस्ट किया है।

अपहरण कर किया था सामूहिक दुष्कर्म

बता दें चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने अपने ही क्षेत्र की 16 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ट्रक में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी।

पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक फरार चल रहा था। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।