Champawat NewsBig News

किशोरी के साथ दरिंदगी, तीन युवकों ने नाबालिग का किया अपहरण, ट्रक में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

चंपावत से किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने 16 साल की किशोरी का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

घटना चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ट्रक में बैठाया। इसके बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो आरोपियों को किया अरेस्ट

तीनों आरोपी अमोड़ी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी अरेस्ट किया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें