Big NewsHaridwar News

रुड़की में जुए के बड़े अड्डे का खुलासा, 27 जुआरी पकड़े, 12 लाख बरामद

roorkee news gamblingरुड़की में पुलिस ने बड़े पैमाने पर हो रही जुए के बड़े अड्डे का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 27 जुआरियो को गिरफ्तार करने के साथ ही 12 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस को रुड़की के सिविल लाइन्स कोतवाली इलाके में एक होटल में जुआ खेलने की खबर मिली। इस इनपुट पर पुलिस ने होटल ऑल सीजन पर देर रात छापा मारा। पुलिस के छापे में जुआ खेलते 27 लोगों को मौके से ही पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 12 लाख 53 हजार रुपए नकद बरामद किए। जुआरियों की गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए जुआरियों में कुछ रुड़की के जबकि कुछ सहारनपुर के बताए जा रहें हैं।

पुलिस अब होटल के बारे में भी जानकारी ले रही है। पुलिस को शक है कि होटल में लंबे समय से ये काम चल रहा था और होटल स्वामी की भी मिलीभगत हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें