HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News
गदरपुर : नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, एसएसपी ने किया खुलासा


ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आपको बता दें कि एसओजी ने पुलिस टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया. इसका खुलासा जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया।
उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री को मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने पकड़ा जिसमें अल्ट्राटेक नाम की कंपनी का नकली सीमेंट बनाने का काम किया जा रहा था. इसके साथ ही कई अन्य ब्रांड के सीमेंट बनाने का भी यह लोग काम करते थे जिसमें एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस पूरे मामले का खुलासा जिले के एसएसपी ने किया है।