Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

चार लोगों ने लगाई फांसी, नौ माह की मासूम ने भूख से तोड़ा दम, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची

corona virus patients in uttarakhand

कर्नाटक: बंगलूरू से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मकान में पांच लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लाशें कई दिनों पुरानी थीं। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में एक नौ माह की बच्ची भी है। इसके अलावा एक ढ़ाई महीने की बच्ची घर से जिंदा मिली है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है। माना जा रहा है कि बच्ची चार से पांच दिनों से भूखी है।

ब्यादरहल्ली पुलिस ने बताया कि घर के चार लोगों ने अलग-अलग कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगा ली। सभी के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। वहीं, नौ माह की बच्ची का शव बेड पर मिला है। माना जा रहा है कि बच्ची की मौत भूख की वजह से हुई है। फिलहाल पुलिस इस रहस्य को सुलझाने में जुटी हुई है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मरने वालों में भारती (51), सिंचना (34), सिंधुरानी (34), मधुसागर (25) व एक मासूम शामिल है। जिंदा मिली बच्ची का नाम प्रेक्षा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में मकान मालिक ने सूचना दी। मकान मालिक ने घर चार दिनों से बंद होने व किराएदारों का फोन न मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस घटनास्थल से सुसाइड नोट व अन्य सबूत तलाशने में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें