Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पूर्व विधायक की पत्नी को फंसाना चाहते हैं वर्तमान विधायक, ये है पूरा मामला

badrinath vidhayak

देहरादून: पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक में ठन गई है। दोनों के वीच विवाद हो गया है। पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक की मानें तो वर्तमान विधायक उनकी पत्नी को झूठे आरोपों में फंसाना चाहते हैं। चुनाव से पहले बद्रीनाथ सीट पर सियासी घमासान अभी से दिखने लगा है।

बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट 2022 के विधानसभा चुनाव में हार को देखते हुए षड्यंत्र रच रहे हैं। राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि विधायक उनकी पत्नी को झूठे आरोपों में फंसाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं।

उनका कहना है कि विधायक सत्ता का गलत इस्तेमाल कर 2011 के मामलों की जांच कर फंसाना चाहते हैं। उनका कहना है कि मामले की पहले ही जांच हो चुकी है। लेकिन, विधायक के दबाव में फिर से जांच कराई जा रही है। यह मामला नंदा देवी राजजात में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें