DehradunBig News

नहाने के दौरान गंगा में डूबा विदेशी पर्यटक, रेस्क्यू जारी, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

ऋषिकेश में स्वामी नारायण घाट पर नहाने के दौरान एक विदेशी पर्यटक गंगा नदी में बह गया है। सूचना पर पर्यटक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाये हुए है। लेकिन पर्यटक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

नहाने के दौरान गंगा में डूबा विदेशी पर्यटक

घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक प्रग्नेश ओंधिया (59) निवासी लंदन अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आये हुए थे। गंगा नदी में नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वे अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।

पर्यटक का नहीं मिला कोई सुराग

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सभी संभावित स्थानों पर राफ्ट और डीप डाइविंग की मदद से रेस्क्यू टीम अभियान चलाये हुए है। लेकिन पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button