Rudraprayag NewsHighlight

सावन का पहला सोमवार आज, झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, देखें तस्वीरें

आज सावन का पहला सोमवार है. भगवान शिव के 11 वें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के दर पर सुबह से ही बाबा के भक्तों की भीड़ देखने को मिली. आज सुबह से ही रुद्रप्रयाग जिले में बारिश का सिलसिला जारी है.

kedarnath dham

लगातार हो रही बारिश के बीच पवित्र श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर पर श्रद्धालुओं का हुजूम लगा हुआ है। बाबा के जयकारों के बीच सभी श्रद्धालुओं ने आराध्य भोले शंकर का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की.

kedarnath dham

बता दें मानसूनी बारिश के चलते वर्तमान समय में केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन जो भी श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं, उनके जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है.

kedarnath dham

इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा में कपाट खुलने की तिथि 10 मई 2024 से आज तक 10 लाख 62 हजार 596 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

kedarnath dham

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें