पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 150 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की मां को उन्नाव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया।