Ankita Bhandari NewsBig NewsPauri Garhwal News

बड़ी खबर। पुलकित आर्या के रिजार्ट के करीब फैक्ट्री में आग, सबूत मिटाने की कोशिश!

अंकिता भंडारी मर्डर केसअंकिता भंडारी मर्डर केस में एक और बड़ी खबर आ रही है। अंकिता के मुख्य हत्यारोपी पुलकित आर्या के रिजार्ट के करीब बनी फैक्ट्री में रहस्यमय तरीके से आग लग गई है। ये फैक्ट्री रिजार्ट के पिछले हिस्से में हैं और ये आग रिजार्ट तक पहुंच रही है। वहां मौजूद लोगों इस बात से हैरान हैं कि अचानक फैक्ट्री में आग कैसे लग गई। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में कुछ ऐसा है जिसे छुपाने की कोशिश के तहत ये आग लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि पुलकित आर्या की रिजार्ट के पिछले हिस्से में एक फैक्ट्री भी है। इस फैक्ट्री में क्या काम होता रहा है इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोग भी स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दे पा रहें हैं। हालांकि कुछ लोगों की माने तो वहां फूड पैकिंग का कुछ काम होता रहा है। इसी फैक्ट्री में अब से कुछ देर पहले तेज आग लग गई। इस आग ने बड़ी तेजी से आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया।

बड़ी खबर। बीजेपी विधायक की गाड़ी पर पथराव, मोर्चरी के बाहर हंगामा, सबूत से छेड़छाड़ की आशंका

धीरे धीरे ये आग रिजार्ट की ओर बढ़ने लगी। इसने रिजार्ट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने हैरानी जताई है कि आखिर बारिश के दौरान इतनी बड़ी आग कैसे लग सकती है। लोगों की माने तो ये सबूत मिटाने की कोशिश हो सकती है। हो सकता है कि फैक्ट्री में कुछ ऐसा हो जो अंकिता मर्डर केस में सबूत के तौर पर काम आ सकता हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें