TrendingHighlight

हद हो गई! पिता ने बेटी के सिर पर लगवा दिया CCTV कैमरा, VIDEO Viral, जानें क्या थी वजह

सरहद पार से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी के सिर पर CCTV कैमरा लगा दिया। बच्चों के बड़े होने पर माता-पिता को उनको लेकर चिंता भी बढ़ जाती है। अलग-अलग चीजों से पेरेंट्स उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाते है। ऐसे में एक पिता ने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कुछा ज्यादा ही बड़ा कदम उठा लिया। उन्होंने अपनी बेटी के सिर के ऊपर कैमरा लगा दिया।

इस वजह से लगाया बेटी के सिर पर CCTV कैमरा

सोशल मीडिया पर ये वीडिया तेजी वायरल (VIDEO Viral) हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की के सिर पर कैमरा लगा हुआ है। कहा जा रहा है कि ये वीडियों पाकिस्तान का है। ये CCTV कैमरा पिता ने अपनी बेटी के सिर पर इसलिए लगवाया है ताकि वो उसपर नजर रख सके।

इसका खुलासा खुद लड़की ने किया है। वीडियो में जब लड़की से पूछा जाता है कि इस फैसले से उसे कोई प्राब्लम तो नहीं है? इस पर लड़की कहती है कि वो अपने पिता के इस फैसले से सहमत है। जिसके बाद वो बताती है कराची में हिट एंड रन केस के चलते ये फैसला लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में वो बताती है कि वो कराची की रहने वाली है। अक्सर यहां लड़कियों के साथ कई सारी घटनाएं देखने को मिलती है। सबूत ना होने के कारण उनको इंसाफ नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर उसका एक्सीडेंट होता है तो कम से कम उसके पास सबूत तो होगा। यही वजह है कि उनके पिता ने उसके सिर पर कैमरा बांधा है। ताकि अगर वो घर से बाहर जाए तो उसके पिता उसपर नजर रख सकें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें