SportsHighlight

Vinod Kambli का वीडियो वायरल, सहारे के बिना ठीक से चल भी नहीं पा रहे क्रिकेटर, देखें VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जो काफी शॉकिंग है। ऐसे में क्रिकेटर के फैंस के लिए ये वीडियो काफी हैरान कर देने वाली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। Vinod Kambli Viral Video

एक वक्त था जब इस खिलाड़ी को सचिन तेंदुलकर से भी अच्छा प्लेयर माना जाता था। जो मैदान में रनों की बौछार लगा देता था। आज वहीं खिलाड़ी बिना सहारे के ढ़ग से चल भी नहीं पा रहा है। ऐसे में तमाम यूजर्स इस वीडियो के सामने आने के बाद अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं।

Vinod Kambli का शॉकिंग वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर विनोद कांबली की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि विनोद कांबली खड़े खड़े ही अचानक लड़खड़ा जाते है। ऐशे में उनके पास मौजूद व्यक्ति उन्हें सहारा देता है। जिसके बाद कुछ और लोग क्रिकेटर को सहारा देते है। जिसके बाद विनोद सहारे से आगे चलते है।

यूजर्स ने वीडियो पर दिए रिएक्शन (Vinod Kambli Viral Video)

ऐसे में इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार आ गई। हर कोई इस वीडियो के सामने आने के बाद अनुमान लगा रहा है। कोई जहां विनोद को नशे में बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वो बिमार है। जिसके चलते वो चल नहीं पा रहे हैं। तो वहीं कुछ ने बताया कि वो पहले भी कई बार बीमार हुए है। उनको देखकर ये बिलकुल नहीं लग रहा कि वो नशे की हालत में हैं।

विनोद कांबली का क्रिकेटिंग करियर

बता दें कि बीते कई सालों में विनोद कांबली अलग-अलग बीमारियों का शिकार हुए है। उन्हें हार्ट अटैक भी आ चुका है। जिसमें एख कॉन्स्टेबल ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी।

विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की बात करे तो उन्होंने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। वनडे की बात करे तो उन्होंने 2477 रन बनाए है। जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा टेस्ट में उन्होंने 1084 रन बनाए है। जिसमें चार शतकों के साथ दो दोहरे शतक भी शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें