HighlightNainital NewsUttarakhand Weather News

एक्सक्लूसिव वीडियो : आपदा से तबाही, अंधेरे में जीने को मजबूर 60 गांव के लोग

devbhoomi news

नैनीताल- उत्तराखंड में बीते दिन बारिश कहर बनकर बरपी। बारिश ने चारों तरफ हाहाकार मचा दिया। बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। कइयों की डूबने से मौत हो गई तो कइयों की मलबे में दबने से जिंदगी खत्म हो गई. इस आपदा से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड को इस आपदा से करीबन 7 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

वहीं बता दें कि आपदा से लोग अंधेरे में जीवन यापन करने में मजबूर हो। बात करें कुमाऊं जिले नैनीताल की तो नैनीताल के गरमपानी में 11 केवी का विद्युत सब स्टेशन बंद हो गया है। जिससे कई गांव अंधेरे के साए में जी रहे हैं। बता दें कि सब स्टेशन बंद होने से गरमपानी के पास 60 गाँव में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आर्मी की मदद से रस्सी लगाकर टीम ने कोसी नदी पार की है। कोसी नदी के तेज बहाव को पार कर मौके पर बिजली विभाग की टीम पहुंची है। विद्युत सब स्टेशन को ठीक करने का कार्य चल रहा है। जिससे लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी और लोग रोशनी में जिंदगी जीएंगे।

https://youtu.be/pztIYzwNQEU

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें