Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​SportsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

खिलाड़ियों ने की बॉल टैंपरिंग की कोशिश, सहवाग ने पकड़ी गलती, उठाए सवाल

ball tampering

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। चौथे दिन भारतीय पारी के दौरान बॉल टैंपरिंग करने का मामला सामने आया है। मैच की एक तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने जूते से बॉल को दबा रहे हैं और घिसने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग ने फोटो के साथ ट्वीट किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है बॉल खिलाड़ी के जूते के नीचे है। अब ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब लोग खिलाड़ियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ट्वीट करते हुए सहवाग ने कहा कि ‘ये क्या हो रहा है। क्या ये बॉल टैंपरिंग की कोशिश है या कोविड से बचाव के उपाय।’ हालांकि ट्वीट से लग रहा है सहवाग मजाकिया अंदाज में बोल रहे हैं लेकिन लोग इसे गंभीर मुद्दा बता रहे हैं। बता दें कि लंच के बाद का सत्र शुरू होने के बाद दो खिलाड़ी लाल बॉल को पैर से इधर-उधर मारते नजर आ रहे हैं। यह घटना 35वें ओवर की है। इसमें इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी को गेंद पास की, जिसके बाद दूसरे खिलाड़ी ने बॉल को स्पाइक्स से घिसने की कोशिश की।

ओली ऑबिन्सन इस दौरान ओवर फेंक रहे थे। तभी एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी के पास पैर मारकर बॉल दी और दूसरे खिलाड़ी ने स्पाइक्स से रगड़ना शुरू कर दिया। वीडियो फुटेज में खिलाड़ी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में भारतीय टीम की ओर से मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पास आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है और न ही अब तक बॉल टैंपरिंग को लेकर पुष्टि हुई है। मैच का आज चौथा दिन है और भारत ने 150 रनों से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि उसके छह खिलाड़ी भी आउट हो चुके हैं। भारत की तरफ से रहाणे ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि पुजारा ने 45 रन बनाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें