Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNationalTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

शर्मनाक : बेटे के शव को बोरे में लेकर 3 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा पिता

Breaking uttarakhand news

बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद दर्दनाक और शासन प्रशासन के दावों की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर देख आपकी भी रुह कांप जाएगी। बता दें कि बिहार के कटिहार जिले में एक पिता को प्लास्टिक की बोरी में अपने 14 साल के मासूम बेटे का शव डालकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलाना पड़ा। कहा जा रहा है कि ऐसा भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना पुलिस और कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस थाना की संवेदनहीनता और लापरवाही के कारण हुआ है।

बता दें कि मामला भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव का है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नीरू यादव का 14 साल का बेटा हरिओम यादव नदी पार करने समय नाव से गिर गया और लापता हो गया था। पिता ने गोपालपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पिता को खोजबीन के दौरान पता चला कि बेटे का शव पास के ही कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के खेरिया नदी के तट पर तैर रहा है। इस सूचना पर पिता नीरू यादव जब घाट पर पहुंचे तो उन्हें बेटे का शव सड़ी-गली हालत और जानवरों से नोचा हुआ मिला। बावजूद इसके पिता ने कपड़ों और शारीरिक पर निशान के आधार पर अपने बेटे के शव को पहचान लिया। शव मिलने की सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस और ना ही कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस ने कोई संजीदगी दिखाई। पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस ने पिता को शव को लेकर थाने आने को कहा और चली गई। इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस तक पिता को उपलब्ध नहीं कराई।

वहीं इसके बाद बेबस पिता अपने ‘कलेजे के टुकड़े’ के शव को बोरे में बंद कर 3 किलोमीटर तक पैदल चला। इस दौरान बच्चे के पिता ने कहा कि करें तो क्या करें, किसी भी थाना पुलिस ने तो गाड़ी उपलब्ध करवायी और न ही दया खाई। कहा कि वो कब तक सिस्टम से गुहार लगाते इसलिए मजबूरी में बच्चे के शव बोरे में लेकर निकले। हालांकि कटिहार अनुमंडल पुलिस अधिकारी अब इस मामले को लेकर किस थाना से और किस पुलिसकर्मी से लापरवाही हुई है, इसके जांच में जुटे हैं।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें