Bageshwar newsHighlight

उत्तराखंड के इस विधायक पर चुनाव आयोग का चाबुक, 24 घंटे में मांगा जवाब, ये है मामला

devbhoomi news

बागेश्वर : उत्तराखंड में आदर्श आचार संहिता लग गई है। लेकिन कई दिग्गज इसका उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव नजदीक है इससे पहले बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। बता दें कि विधायक चंदन राम दास पर आरोप है कि उन्होंने अपनी विधानसभा के अणां क्षेत्र में जाकर भीड़ जमा करके कोविड नियमावली का उल्लंघन करने के साथ ही सामान आदि बांटे। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें नोटिस भेजा है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि भाजपा के विधायक चंदन राम दास ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद गरुड़ विकास खंड के अणां गांव में सार्वजनिक रूप से भीड़ जुटाई। कोविड नियमावली का उल्लंघन किया। कहा था कि इस दौरान भाजपा से विधायक चंदन दास ने साज-बाज उपकरण भी वितरित किए।

विधायक चंदन राम दास के अणां गांव में आयोजित सार्वजनिक समारोह की शिकायत करने में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण तकनीकी मामले में चूक गए। उन्होंने जल्दबाजी में शिकायत में विधायक की शिकायत करने पर दिनांक 9 जनवरी 2021 लिख दिया। जबकि वे शिकायत वर्ष 2022 की करना चाह रहे थे। इसे ही विधायक ने पकड़ लिया। विधायक दास ने कहा कि नोटिस का जवाब दिया जाएगा। साथ ही कहा कि यह शिकायत वर्ष 2021 की है तब हो सकता है कि वे उस दिन अणां गांव में होंगे। लेकिन तब आचार संहिता नहीं थी। रिटर्निंग ऑफिसर हरगिरी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के मामले में विधायक की शिकायत आई थी। उन्हें नोटिस भेजा गया है। 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। अगर जवाब नहीं आया तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें