
Dehradun road accident: देहरादून से हादसे की खबर सामने आ रही है। रोड क्रॉस कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
रोड क्रॉस कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला
हादसा शनिवार शाम का है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय वृद्ध महिला शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बुजुर्ग को रौंद दिया। आनन-फानन में राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने फरार ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Dehradun Road Accident: खनन से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत