Dehradun NewsBig News

Dehradun Road Accident: खनन से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Dehradun Road Accident: देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खनन से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

खनन से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वसंत विहार के पलवल गांव में खनन से भरे ट्रैक्टर ने सड़क पर चल रहे युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

छुट्टियों पर घर आया था मृतक शुभम

मृतक युवक की पहचान शुभम गैरोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है शुभम जयपुर के एक होटल में नौकरी करता था। इन दिनों वह छुट्टियों घर घर आया हुआ था।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। चालक के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों में मौके पर घंटों तक हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें