Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : शिक्षा विभाग ने बदला अपना फैसला, अब जारी किए ये आदेश


देहरादून : शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले स्कूलों को पूरे समय तक खोलने का आदेश जारी किया था।, जिसको लेकर अधिकारियों पर सवाल उठ रहे थे। अब शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश को वापस ले लिया है। आदेश के अनुसार अब कोरोना काल में जारी आदेश का पालन किया जाएगा। स्कूलों बच्चों की पढ़ाई तीन घंटे ही होगी। स्कूल में बाध्य करके नहीं बलाया जा सकेगा। वर्चुअल कक्षाएं भी संचालित होंगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आदेश जारी किया था कि स्कूलों का समय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा। स्कूलों को समय बदलने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, आदेश को बदल दिया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की खूब आलोचना हो रही थी। सरकार छवि को भी नुकसान पहुंच रहा था।