Big NewsDehradun News

ED ने हरक सिंह रावत को भेजा नया समन, दो अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नया समन भेजा है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा नया समन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को दो अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें हरक सिंह को इससे पहले 29 फरवरी को केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने काम का हवाला देते हुए नोटिस को स्थगित करने की मांग की थी। लेकिन एक बार फिर ईडी ने उन्हें तलब किया है।

हरक के ठिकानों पर की थी छापेमारी

बता दें कि ईडी फरवरी में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान हरक के ठिकानों से करोड़ों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना और भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए थे। इस मामले में उनकी बहू कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं को भी तलब किया था। लेकिन वह भी पूछताछ के लिए नहीं गई थी। हाल ही में अनुकृति ने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें