Dehradun NewsHighlight

ED Raid : आज ED के समन पर बयान दर्ज करवाने पहुंचेगी अनुकृति गुसाईं

आज ईडी पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं से पूछताछ करेगी। बीते दिनों पहले ईडी ने अनुकृति गुसाईं की सास दीप्ति रावत को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया था। वहीं हरक सिंह ईडी के दूसरे समन पर भी बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचे।

ED दफ्तर पहुंचेगी अनुकृति गुसाईं

बता दें हरक सिंह रावत के ठिकानों पर 14 फरवरी को छापेमारी के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज, नकदी और गहने बरामद किए थे। इसके संबंध में आज ईडी अनुकृति से पूछताछ कर सकती है। ईडी ने अनुकृति को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर ही बुलाया है।

देहरादून समेत 17 जगह मारा था ED ने छापा

बता दें ED की ओर से पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत, उनके रिश्तेदारों और वन अधिकारियों के उत्तराखंड समेत दिल्ली व हरियाणा में 17 जगह छापेमारी कर 1.10 करोड़ रुपये की नकदी, करीब 80 लाख रुपये का 1.30 किलोग्राम सोना व 10 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा सीज की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें