Almora NewsBig News

अल्मोड़ा हादसे में अनाथ हुई शिवानी की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार, X पर पोस्ट कर लिखा ये

अल्मोड़ा हादसे में अनाथ हुई तीन साल की मासूम बच्ची की जिम्मेदारी धामी सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी साझा की है. सीएम धामी ने लिखा कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है.

हादसे में अनाथ हुई शिवानी की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हमारी सरकार ने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।

इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं।

हमारा कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।

36 लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

बता दें सोमवार सुबह हुए अल्मोड़ा हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि 27 यात्री घायल हैं. इनमें से कई यात्री जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. इस भीषण सड़क हादसे के बाद उत्तराखंड शोक में डूबा हुआ हैं. जिसके बाद सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस भी सादगी से मनाने का फैसला लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें