Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : जोर पकड़ने लगी भू-कानून की मांग, महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: चुनाव से पहले भू-कानून की मांग जोर पकड़ने लगी है। युवाओं की ओर से शुरू किया ये आंदोलन अब महिलाओं के जिम्मे हो चुका है। इसको लेकर महिलाओं ने राजधानी देहरादून की सड़कों पर पारंपरिक परिधान में प्रदर्शन करती नजर आईं। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य करते हुए रैली निकाली। अपनी संस्कृति, सम्मान, पहचान और भूमि को बचाने के लिए महिला मंच के स्थापना दिवस यह रैली निकाली गईं

गांधी पार्क से शुरू हुई इस सांस्कृतिक रैली में राज्य आंदोलनकारी मंच, गढ़वाल सभा, देव शक्ति संगठन, युवा शक्ति संगठन शामिल हुए। 2018 के भू कानून को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर सांस्कृतिक रैली गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर शहीद स्थल पर समाप्त हुई।

महिलाओं की पारंपरिक परिधान और लोक नृत्य ने सबका ध्यान खींचा। इसी तरह हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भू कानून लागू करने की मांग को लेकर भू अध्यादेश अधिनियम अभियान के तहत प्रदर्शनकारियों का धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें