Big NewsHaridwar News

कुंभ में कोरोना फैलने का डर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की चिंता जाहिर, मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

हरिद्वार कुंभ मेले का आगाज हो चुका है। सीएम तीरथ सिंह रावत बीते दिन हरिद्वार पहुंचे थे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इससे पहले मेलाधिकारी और हरिद्वार एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। लेकिन इस बीच सबसे बड़ी मुसीबत है कोरोना संक्रमण को रोकना। क्योंकि देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कुंभ में लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं ऐसे में देशभर से लोग हरिद्वार आएंगे जिससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। उत्तराखंड में स्थिति कंट्रोल में है लेकिन कुंभ में कोरोना फैलने का खतरा है>

इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भी चिंता जाहिर की है औऱ उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश को पत्र लिखा है। उन्होंने मेले के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें