Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून : बर्थडे पार्टी में झोंका फायर, सफारी लेकर हो गए थे फरार, गिरफ्तार

Breaking uttarakhand newsदेहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने 2 फरवरी की आधी रात को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से देसी तमंचा भी बरामद किया। जानकारी मिली है कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा स्थित साइलोक कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान युवकों का आपसी विवाद हो गया। इस दौरान दो युवकों ने फायर झोंक दिया था. पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी की रात करीब 12: 55 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि साईलोक कॉलोनी झाझरा में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर फायर कर रहे हैं। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी मंसूरी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर व रात्रि अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पुत्र मेघराज निवासी रामपुर मनिहारान सहारनपुर उत्तर प्रदेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ साई लोक कॉलोनी अपार्टमेंट में जन्मदिवस मना रहा था। इसी बीच रोहन और विजयंत मौके पर पहुंचे, जिन्हें वो पहले से जानता है। बताया कि उनके साथ पहले भी कई बार उसका लड़ाई-झगड़ा हो चुका है और वह हमसे रजिश रखते हैं। बताया कि हमारे अपार्टमेंट में आये और रोहन ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हमारे साथ मारपीट और गाली गलौज की। इसी दौरान उसके द्वारा देसी तमंचा निकाल कर हम पर फायर कर दिया और फायर करने के बाद रोहन व विजयन्त अपनी सफारी गाड़ी लेकर भाग गए। घटना के संबंध में अरमान के द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर पर रोहन के विरुद्ध धारा 323,504,506,452,307 भदवि का अभियोग दर्ज किया गया।

अभियोग के सफल निस्तारण को लिए एसएसपी के निर्देशा पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी केलिए प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने टीमें गठित की गई। टीमों द्वारा मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में अभियुक्त गणों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अथक प्रयासों के बाद झाझरा आडवाणी पुल के पास टीम द्वारा रोहन व विजयंत को गिरफ्तार किया तथा तलाशी पर उनके कब्जे से एक देसी तमंचा व 11 कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त गणों को आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना प्रेमनगर लाया गया तथा अभियुक्त गणों को विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त गण

1-. रोहन पुत्र मनोज कुमार निवासी प्रेमपुरी शामली बस स्टैंड थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल साईं लोक कॉलोनी, झाझरा, उम्र 24 वर्ष।
2- विजयंत पुत्र साहब सिंह निवासी प्रेमपुरी शामली बस स्टैंड थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल निवासी साईं लोक कॉलोनी झाझरा, प्रेम नगर, उम्र 26 वर्ष।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें