Entertainment

बेटी दुआ संग पहली बार नजर आए Deepika-Ranveer, सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

बॉलीवुड के कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) औऱ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर हाल ही में एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। इसके बाद से ही फैंस उनकी प्यारी सी बेटी की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। कुछ ही दिनों पहले कपल ने बेटी के पैरों की तस्वीर शेयर कर उसका नाम रिवील किया था। बच्ची का नाम उन्होंने दुआ(Dua) रखा है। ऐसे में अब पहली बार रणवीर औऱ दीपिका दुआ के साथ पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुए है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बेटी दुआ के साथ पहली बार नजर आए Deepika-Ranveer

दीपिका और रणवीर को मुंबई में प्राइवेट एयरपोर्ट जाते हुए स्पॉट किया गया। जहां पर दीपिका ने अपनी बेटी को सीने से लगा कर रखा हुआ था। वायरल फोटोज और वीडियोज में दीपिका नो मेकअप लुक में नजर आईं। तो वहीं रणवीर पिंक हुडी में ओवरसाइज्ड चश्मा पहने दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

दिवाली पर बेटी के नाम का किया था खुलासा

बता दें कि दिवाली के दौरान कपल ने अपनी बेबी दुआ की एक झलक फैंस के साथ साझा की थी। इस तस्वीर में वो रेड एखनिक ड्रेस में दिखाई दी। इसी के साथ उन्होंने नाम का भी खुलासा किया।

फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह ‘दुआ’: जिसका मतलब है एक प्रार्थना. क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है, हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं,दीपिका और रणवीर.”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें