Entertainment

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई Deepika Padukone, बेटी और बीवी के साथ नजर आए रणवीर सिंह, वायरल हुई वीडियो

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) अपनी प्यारी बेटी को लेकर अस्पताल से घर के लिए निकल गए है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि सात सितंबर को अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अब नौ दिन बाद अभिनेत्री अस्पताल से डिस्चार्ज हुई है। काफी टाइम से फैंस उनके हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने का वेट कर रहे थे। साथ ही उम्मीद भी कर रहे थे कि मां और बेटी की झलक देखने को मिलेगी। लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Deepika Padukone

आठ सितंबर को दीपिका और रणवीर के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। इसी साल फरवरी के समय दोनों ने प्रेग्नेसी की घोषणा की थी। फाइनली अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब वो अपने घर आ गई है।

बच्ची का चेहरा नहीं करेंगी रिवील?

बता दें कि दीपिका के सास-ससुर अपनी बहु और गुड़िया को लेने अस्पताल गए थे। काफी समय से अभिनेत्री के डिस्चार्ज होने की खबर सुर्खियों में थी। ऐसे में आज उन्हें फाइनली अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कहा जा रहा है कि दीपिका बाकी सेलेब्स के जैसे ही अभी अपनी बच्ची का फेस रिवील नहीं करेंगी। साथ ही वो बिटिया की देख रेख के लिए नैनी भी हायर नहीं करेंगी।

फैंस झलक पाने के लिए बेताब

बता दें कि अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर पहले काफी सवाल उठाए जा रहे थे। उनके बेबी बंप को फेक बताते हुए वो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। लेकिन अगस्त में अपने मैटरिनीटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर अभिनेत्री ने ट्रोलर्स का मुंह बंद करवा दिया था। फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें