Dehradun NewsBig News

Dehradun news: ट्यूब वेल के अंदर मिली लाश, मौके पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Dehradun crime news: देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना कैंट के कौलागढ़ रोड के सिरमौर मार्ग स्थित सरकारी ट्यूब वेल के अंदर एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।

ट्यूब वेल के अंदर मिली लाश

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक मृतक पेशे से मजदूर था। मृतक की उम्र 34 वर्षीय बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम मामले की पड़ताल में जुट गई है। आसपास के लोगों से जानकारी जुताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस छानबीन कर रही है की मजदूर की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें