National

D2M: अब बिना इंटरनेट के मोबाइल में देख सकेंगे वीडियोज, सरकार का बड़ा तोहफा

अगर हमें कोई भी वीडियो को फोन में देखना है तो हमें इंटरनेट की जरुरत होती है। लेकिन अब बहुत जल्द इंटरनेट के बिना भी हम फोन में वीडियोज और अन्य कंटेट देख सकेंगे। जल्द ही सरकार डायरेक्ट टू मोबाइल लॉन्च करेगी जिसके जरिए बिना इंटरनेट वीडियो देखने वाला ये सपना पूरा हो सकेगा।

D2M की कब मिलेगी सुविधा

D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की ओर से कहा गया है कि इसे अगले साल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। D2M  टेक्नोलॉजी की मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियोज और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट देखे जा सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कई शहरों में D2M का ट्रायल चल रहा है। विज्ञान और प्रौघोगिकी विभाग के सचिव अभय करंदीकर ने अपने एक बयान में कहा कि हमें D2M को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले तमाम शहरों में इसका ट्रायल करना होगा।

क्या है D2M के फायदे?

D2M एक डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी है जिसके लिए इंटरनेट की जरुरत नहीं होती है। D2M की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में बिना इंटरनेट के वीडियोज देख सकते हैं। यह काफी हद तक डायरेक्ट टू होम की तरह है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि न इलाके के यूजर्स भी ओटीटी एप्स पर वीडियोज देख सकेंगे जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है। D2M की पहुंच देश के कोने-कोने में होगी। D2M के रिलीज होने के बाद हाई-स्पीड इंटरनेट की जरुरत कम से कम वीडियो देखने के लिए खत्म हो जाएगी, लेकिन इसके साथ एक बड़ी दिक्कत यह है कि इस वक्त जो फोन बाजार में मौजूद हैं, उनमें यह सपोर्ट नहीं करेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें