Big NewsUttarakhand

Uttarakhand Police: साइबर अपराधियों ने दी उत्तराखंड पुलिस को चुनौती, फेसबुक पेज हैक कर लगाई अश्लील तस्वीर

Uttarakhand Police Facebook Page Hacked: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। साइबर अपराधियों ने इस बार उत्तराखंड पुलिस को ही चुनौती दे डाली। बता दें साइबर अपराधियों ने Uttarakhand police का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर दिया। फिलहाल एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

साइबर अपराधियों द्वारा अपलोड की हुई तस्वीर

Cybercrime

साइबर अपराधियों ने दी Uttarakhand Police को चुनौती

घटना रविवार दोपहर की है। साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज का पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर एक युवती की अश्लील तस्वीर लगा दी। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट की बौछार शुरू कर दी।

Cybercrime
Cybercrime

फेसबुक पेज हैक कर लगाई अश्लील तस्वीर

नजर पड़ते ही पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने प्रोफाइल पिक्चर को बदला। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसटीएफ पुलिस और साइबर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें