Dehradun NewsHighlight

बॉबी कटारिया से उत्तराखंड पुलिस कोतवाली में करेगी मुलाकात, भेज दिया बुलावा

BOBY KATARIYAसड़क पर शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया को कोतवाली बुला लिया है। पुलिस ने कटारिया को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

दरअसल हाल ही में बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो एक सड़क पर खुलेआम शराब पीता हुआ दिख रहा है। दावा किया गया कि ये वीडियो उत्तराखंड का है। इसके बाद पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बॉबी कटारिया पर मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तराखंड। सड़क पर शराब पीने का वीडियो डालने वाले को सबक सिखाएगी पुलिस

इसी संबंध में पुलिस ने बॉबी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तलब किया है। खुद डीजीपी अशोक कुमार इस पूरे मामले को मॉनिटर कर रहें हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने 14 अगस्त को कैंट कोतवाली में पेश होने का नोटिस भी जारी कर दिया है। वही, डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बयान दर्ज कराने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। लेकिन अगर बॉबी कटारिया बयान दर्ज कराने नही आता है तो उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें