Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNationalTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

इस राज्य में फिर बढा़ कोरोना का कहर, 1 दिन में आए 5000 से ज्यादा मामले, स्वास्थ्य मंत्री पॉजिटिव

Breaking uttarakhand news

देश में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। कई राज्यों में कम मामले सामने आ रहे हैं जिसमे उत्तराखँड भी शामिल है। उत्तराखंड में आए दिन 50 से भी कम मामले सामने आ रहे हैं लेकिन विपरीत महाराष्ट्र में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जी हां बता दें कि राज्‍य में गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 5,427 मामले दर्ज किए गए। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। राज्‍य में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रभावित शहरों में नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। बीएमसी ने भी संक्रमण बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

वहीं सरकार ने किसी भी समारोह में 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ पर पाबंदी लगाई है। अब किसी भी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। जैसे की पहले मार्च में लॉकडाउन के दौरान हुआ था वहीं फिर से महाराष्ट्र में लागू किया गया है। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने उपनगरीय ट्रेनों पर अतिरिक्त मार्शल की तैनाती के निर्देश दिए हैं और लोगों की कोविड जांच तेज करने का निर्देश दिया है। ट्रेन में बिना मास्क यात्रा कर रहे लोगों की निगरानी के लिए 300 मार्शल हायर किए गए हैं। बीएमसी ने जुर्माना राशि भी बढ़ा दी है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे कोरोना संक्रमित

वहीं बता दें कि बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से जारी कोविड सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी ने मास्क के बिना सार्वजनिक रूप से पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोविड सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले समारोह हॉल, व्यायामशाला और अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का फैसला किया गया है।महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें