Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कोरोना का कहर, आज 3200 नए मामले, 12 हजार के पार एक्टिव केस

corona virus patients in uttarakhand

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से लगातार नए मामले 3000 के पार पहुंच रहे हैं। जहां एक दिन पहले 3005 नए केस आए थे। वहीं, शक्रवार को 3200 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले अब 12349 पर पहुंच गए हैं। कुल आंकड़ा 363424 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 7438 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। आज अल्मोड़ा में 165, बागेश्वर में 38, चमोली में 40, चम्पावत 46, देहरादून 1030, हरिद्वार 543, नैनीताल 494, पौड़ी 131, पिथौरागढ़ 58, रुद्रप्रयाग 52, टिहरी 112, ऊधमसिंह नगर 429 और उत्तरकाशी में 62 नए मामले सामने आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें