Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNationalTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

2021 में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में आए 93 हजार से ज्यादा केस, 513 की मौत

Breaking uttarakhand news

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है. हर रोड कोविड के दैनिक मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है. रविवार को भी भारत में कोरोना वायरस ने रिकॉर्ड बनाया है. 24 घंटे के अंदर देश में 93 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जो इस साल की सबसे बड़ी संख्या है. इसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में 500 से ज्यादा मरीजों की जान भी कोरोना की वजह से चली गई है.जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 1,64,623 हो गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो की इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।जिसके बाद कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,24,85,509 हो गई है. पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 513 लोगों की मृत्यु हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है.

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 60,048 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं. लेकिन कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के साथ देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार 25वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है. अब भी 6,91,597 लोग इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.32 प्रतिशत है. स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 93.36 प्रतिशत हो गई है. देश में इलाज करा रहे संक्रमितों की सबसे कम संख्या 12 फरवरी को थी, जब 1,35,926 लोग उपचाराधीन थे और यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें